रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉलीवुड लीड डेब्यू कर रहीं सारा अर्जुन: जानिए कौन हैं ये टैलेंटेड एक्ट्रेस

Who Is Sara Arjun?

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है, और इस बार लोगों की नज़रें सिर्फ रणवीर के दमदार अवतार पर नहीं, बल्कि उनके अपोज़िट नजर आने वाली यंग अभिनेत्री सारा अर्जुन पर भी टिकी हुई हैं। 20 साल की सारा अर्जुन इस फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है, 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। सारा के बॉलीवुड डेब्यू और रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। आइए जानते हैं सारा अर्जुन के सफर और इस फिल्म के बारे में।

बचपन से ही कैमरे की पसंदीदा स्टार

सारा अर्जुन का जन्म 18 जून 2005 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता राज अर्जुन एक जाने-माने अभिनेता हैं, जिन्हें सीक्रेट सुपरस्टार और थलाइवी जैसी फिल्मों में देखा गया है। सारा ने महज पांच साल की उम्र में विज्ञापनों से अपने करियर की शुरुआत की और मैकडॉनल्ड्स, मैगी जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए 100 से ज्यादा ऐड में काम किया।

उनकी बड़ी पहचान बनी साल 2011 में आई तमिल फिल्म देइवा तिरुमगाल से, जिसमें उन्होंने अभिनेता विक्रम की बेटी ‘नीला’ का किरदार निभाया था। सिर्फ 6 साल की उम्र में अपने इमोशनल परफॉर्मेंस से सारा ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया था।

एक्टिंग करियर और बड़ी फिल्में

Meet Ranveer Singh's Dhurandhar Co-Star Sara Arjun

सारा अर्जुन ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कई महत्वपूर्ण फिल्में की हैं, जिनमें सईवं, सिल्लू करुपट्टी, विझिथिरु और मणिरत्नम की मेगाहिट फिल्में पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 और 2 शामिल हैं। इन फिल्मों में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के किरदार नंदिनी के यंग वर्जन का रोल निभाया था।

हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने एक थी डायन, जज़्बा, सांड की आंख, अजीब दास्तान्स, और टूल्सीदास जूनियर जैसी फिल्मों में काम किया है। सारा की गिनती भारत की सबसे कम उम्र की सफल अभिनेत्रियों में होती है।

भारत की सबसे अमीर चाइल्ड एक्ट्रेस

2023 तक रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा अर्जुन भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली बाल कलाकार थीं। पोन्नियिन सेलवन की सफलता के बाद उनकी नेट वर्थ ₹10 करोड़ आंकी गई थी। हालांकि अब यह खिताब रिवा अरोड़ा को मिल गया है, लेकिन सारा की कमाई और लोकप्रियता आज भी चर्चा में रहती है।

Dhurandhar First Look

अब रणवीर सिंह के साथ ‘धुरंधर’ में

धुरंधर में सारा अर्जुन रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। हालांकि यह एक मेल-डॉमिनेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म है, फिर भी सारा के इस रोल को उनके बॉलीवुड करियर की एक बड़ी शुरुआत माना जा रहा है। फिल्म में उनके कुछ सीन्स जैसे क्लब में डांस करना, रणवीर के साथ बाइक सीन और एक डांस सीक्वेंस ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

फिल्म का निर्देशन और लेखन आदित्य धर ने किया है, जो इससे पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी नजर आएंगे। धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है।

Sara Arjun, a former child star with roles in Tamil and Hindi cinema, is set to make her Bollywood lead debut in Ranveer Singh's Dhurandhar.

उम्र के फासले पर बहस

हालांकि फिल्म को लेकर एक विवाद भी सामने आया है—रणवीर सिंह (40) और सारा अर्जुन (20) के बीच उम्र का 20 साल का अंतर। सोशल मीडिया पर कई लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ दर्शक यह कह रहे हैं कि फिल्म देखने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित होगा।

सारा का नया अध्याय

पोन्नियिन सेल्वन जैसी 800 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म का हिस्सा रह चुकी सारा अर्जुन अब धुरंधर के साथ बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं। उनके फैंस यह देखने के लिए बेसब्र हैं कि वह इस बड़े मौके का कैसे फायदा उठाती हैं। क्या सारा बॉलीवुड की अगली बड़ी स्टार बनेंगी? यह तो वक्त ही बताएगा।

Read Also: [ Ajay Devgn की फिल्म Raid 2: बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप! ]

Read Also: [ Housefull 5: फिल्म समीक्षा, रिलीज़ डेट, बजट और रेटिंग – जानें सब कुछ ]

One thought on “रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉलीवुड लीड डेब्यू कर रहीं सारा अर्जुन: जानिए कौन हैं ये टैलेंटेड एक्ट्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *