प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा था, जो 11 दिसंबर 2014 को पारित हुआ। इसके बाद से हर साल 21 जून को यह दिन योग के महापर्व के रूप में मनाया जाता है, और अब यह पूरी दुनिया के लिए स्वास्थ्य और शांति का प्रतीक बन चुका है।
2025 का थीम: “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ”
इस वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम पर मनाया जाएगा। यह वर्ष योग के जरिए दुनिया को स्वास्थ्य और संतुलन की दिशा में एकजुट करने का प्रयास करेगा।
मुख्य आयोजन:
मुख्य आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून 2025 को 6:30 से 7:45 बजे तक कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत देशभर के लोगों के साथ योग करेंगे। इस दिन देश के एक लाख से अधिक स्थलों पर एक साथ योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
10 विशेष सिग्नेचर इवेंट्स:
इस वर्ष के आयोजन में 10 प्रमुख सिग्नेचर इवेंट्स होंगे, जिनमें विभिन्न मंत्रालयों, संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी।
पिछले 10 सालों में योग दिवस की थीम:
| Year | Theme |
|---|---|
| 2015 | योगा फॉर हार्मनी एंड पीस |
| 2016 | योगा फॉर द अचीवमेंट ऑफ एसडीजीएस |
| 2017 | योगा फॉर हेल्थ |
| 2018 | योगा फॉर पीस |
| 2019 | योगा फॉर हार्ट |
| 2020 & 2021 | योगा फॉर वेलनेस (कोविड-19 के कारण वर्चुअल) |
| 2022 | योगा फॉर ह्यूमैनिटी |
| 2023 | योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम |
| 2024 | योगा फॉर सेल्फ एंड सोसायटी |
| 2025 | योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ |
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत की उस वैश्विक भूमिका को दर्शाता है, जिसमें वह केवल सांस्कृतिक धरोहर का प्रचार नहीं कर रहा, बल्कि मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का मार्ग भी दिखा रहा है।
कैसे मनाया गया योग दिवस पिछले सालों में:
- 2015 में दिल्ली के राजपथ पर हुए पहले योग दिवस में 35,985 लोग शामिल हुए, और दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने।
- 2016 में चंडीगढ़ में 30,000 लोग शामिल हुए।
- 2017 में लखनऊ में 51,000 लोग एक साथ योग कर रहे थे।
- 2019 में रांची में प्रधानमंत्री मोदी के साथ 30,000 लोगों ने योग किया।
- 2020 और 2021 में कोविड-19 के चलते वर्चुअल योग आयोजन हुए, जिसमें करोड़ों लोग शामिल हुए।
आइए, इस साल भी योग के साथ अपनी सेहत और मानसिक शांति को बढ़ावा दें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के उद्देश्य से है। किसी भी जानकारी या आयोजन से संबंधित आधिकारिक अपडेट के लिए कृपया संबंधित स्रोतों या आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें।




